102 नॉट आउट: स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची नीतू कपूर और रेखा, प्रेम चोपड़ा भी आए नजर

Recommended Video

102 Not Out Film Screening: Neetu Kapoor, Rekha and Prem Chopra SPOTTED; Watch Video | FilmiBeat

इन दिनो दो लीजेंड्री एक्टर्स अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर फिल्म 102 नॉट आउट के लिए काफी चर्चा में चल रहे है। बता दें कि बीती रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई जिसमे बॉलीवुड के कुछ दिग्गज सितारों ने हिस्सा लिया है। बता दें कि स्क्रीनिंग के मौके पर नीतू सिंह और रेखा नजर आई जो चर्चा का हिस्सा बनी रही है।

नीतू सिंह तो ऋषि कपूर की पत्नी है पर अमिताभ और रेखा का रिश्ता भला किससे छिपा हुआ। उनको तो हर उस महफिल में जाना होता है जहां पर उनकी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हो। इसके अलावा इस मौके पर बेहतरीन अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी नजर आए थे।

102 not out, amitabh bachchan, rishi kapoor, rekha, neetu kapoor, 102 नॉट आउट, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रेखा

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर काफी समय के बाद फिल्म में एक बार फिर से साथ में धमाल मचा रहे है और इस फिल्म का ट्रेलर भी वायरल हो चुका है। इसके अलावा बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए कपूर फैमिली के और लोग भी नजर आए जो कि चर्चा का हिस्सा बने रहे।

उनमें शम्मी कपूर की वाइफ नीला देवी भी नजर आई। इसके था ही कृष्णा राज कपूर भी इस मौके पर नजर आए थे। फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन 102 साल के बूढे और ऋषि कपूर 75 साल के दिखाए है।

इस फिल्म में ऋषि ने अमिताभ के बेटे का रोल किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे बूढ़े पर निर्भर है जो कि काफी मस्त और चिंता फिक्र से काफी दूर रहता है।

इसके अलावा उनका बेटा जो कि 75 साल का वो काफी चिंता में रहता है। ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन दोनो इस फिल्म के ट्रेलर में काफी अलग रहे है और लोगों को दोनो का लुक काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की ये जोड़ी आपने पहले भी कई फिल्मों में देखी होगी। बता दें कि दोनो लीजेंड्री स्टार्स को लोग एकबार फिर से साथ में देखने के लिए काफी ज्यादा बेचैन है और लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे है।

बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट 4 मई को फाइनल की गई है। इस दिन पूरे देश में फिल्म रिलीज होगी। इसके पहले दोनो स्टार्स अजूबा, कुली और अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्मों में भी नजर चुके है।

102 नॉट आउट की बात करें तो ये बेहद अलग तरह की फिल्म है और इसमे कॉमेडी का तड़का काफी दिखने वाला है और लोगों को हसाने के लिए ये जोड़ा वापस आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X