68 की उम्र में रेखा ने करा लिया सारा-जाह्नवी के पसीने छुड़ा देने वाला फोटोशूट, दिए ऐसे ऐसे पोज कि...

Rekha Latest Photo Shoot: एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती उनकी उम्र के साथ ही बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस फेमस मैगजीन वोग दुबई के कवर पर नजर आई हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
रेखा की ये लेटेस्ट तस्वीरें फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रेखा एक ब्लैक टॉप के साथ फ्लोरलेंथ गोल्डन जैकेट पहने हुंए हैं। जो थ्रेडवर्क, सीक्वेंस और सुनहरी कढ़ाई से डिजाइन की गई है।
इस तस्वीर में रेखा ने एक क्लासिक गोल्डन साड़ी कैरी की है। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने लेयर्ड नेकलेस, चूड़ियां, झुमके और डायमंड रिंग के साथ कंपलीट किया है।
वहीं तीसरे लुक में तो रेखा गजब ही ढा रही हैं। इस लुक में उन्होंने जूतियों के साथ क्रीम एंड गोल्डन रंग का एक सुंदर अंगरखा डिजाइन वाला अनारकली सूट पहना हुआ है।
अपने इस हसीन लुक को रेखा ने माथा पट्टी, साथ ही मैचिंग फूलों की बालियां और कुंदन के खूबसूरत नेकलेस के साथ कंपलीट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रेखा को आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म 'सुपर नानी' में थी, जिसने उन्हें और अधिक मायावी बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications