..................... इस एक्ट्रेस के बेबी बंप पर रेखा ने किया Kiss, वीडियो देखकर लोग कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्स! Rekha kisses on Richa Chadha baby bump, People are making such comments - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस के बेबी बंप पर रेखा ने किया Kiss, वीडियो देखकर लोग कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट्स!

rekha richa chadha

रेखा को इंड्स्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक माना जाता है जिनके साथ लगभग सभी के रिश्ते शानदार हैं। चाहे जूनियर हों या फिर सीनियर वो सभी को प्यार करती हैं। अपने व्यवहार से लोगों के दिल को जीतने वाली रेखा का एक और वीडियो सामने आकर छा गया है।

इस वीडियो को जिसने देखा वो उनका दीवाना हो गया और बार बार उनकी तारीफ कर हो रही है। वीडियो में लीजेंड्री रेखा ने एक एक्ट्रेस के बेबी बंप को किस करते हुए उनके आने वाले बेबी को आशीर्वाद दिया है।

इस दौरान वहां काफी भीड़ थी लेकिन रेखा ने किसी की परवाह नहीं की। वीडियो सोशल मीडिया पर है। इस दौरान वो काफी खुश लग रहीं थीं।

कौन हैं वो एक्ट्रेस

अब इसके बाद आप सोच रहे होंगे कि वो खुशनसीब अभिनेत्री कौन हैं जिनके बेबी बंप पर रेखा ने किस किया है। तो ये कोई और नहीं बल्कि फुकरे फेम ऋचा चड्ढा हैँ। गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा ने अली फजल से शादी की थी और इस वक्त वो प्रेग्नेंट हैँ। एक इवेंट के दौरान ऋचा चड्ढा की मुलाकात रेखा से हो गई थी। इस दौरान रेखा ने जैसे ही प्रेग्नेंट ऋचा को देखा वो खुद को नहीं रोक पाईं। उन्होने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किस कर लिया। पीछे खड़ीं फरजाना इस नजारे को लगातार देख रहीं थीं और मुस्कुरा रहीं थीं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसको Viral Bhayani ने साझा किया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं जो कि आपको जानना चाहिए। एक ने लिखा है, ''रेखा की ओवरएक्टिंग कभी ना ख़तम होने वाली।'' एक ने लिखा, ''रेखा एक साफ़ दिल वाली इंसान हैं।'' एक ने लिखा, ''रेखा जी - खूबसूरती की प्रेरणा।'' एक ने लिखा, ''अली फज़ल का वारिस आने वाला है यार। छोटा गुड्डु।'' एक ने लिखा, ''सो स्वीट यार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: rekha richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X