अमिताभ बच्चन के नाती के पोस्टर को देख रेखा ने किया कुछ ऐसा कि देखते रह गए लोग, बोले- क्या प्यार है....
धर्मेंद्र के जाने के बाद सभी उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर बज काफी तेज है। बता दें कि फिल्म 1 जनवरी को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खरे समेत अन्य कलाकार फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म का प्रीमियर सोमवार को रखा गया था। इस दौरान तमाम अभिनेताओं ने इवेंट में स्पॉट किया गया।

अमिताभ बच्चन के नाती पर लुटाया रेखा ने प्यार
बता दें कि इस प्रीमियर में सलमान खान, बॉबी देओल,सनी देओल समेत तमाम कलाकार शामिल हुए थे। साथ ही इस इवेंट में रेखा को भी स्पॉट किया गया। रेखा जैसे ही इवेंट में आती हैं वह पहले धर्मेंद्र के पोस्टर के आगे हाथ जोड़ती हैं। उसके बाद वह जैसे ही अमिताभ बच्चन के पोते को देखती हैं वह भागती हुई आगे जाती हैं और अगस्त्य नंदा के पोस्टर को छूकर चूमती हैं। रेखा अगस्त्य को आशीर्वाद देती नजर आती हैं।
वीडियो देख लोगों ने कही ये बात...
सोशल मीडिया पर रेखा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रेखा अपने नाती की तरह अगस्त्य पर प्यार बरसा रही हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अमिताभ बच्चन के नाती है ना इसलिए रेखा का प्यार बरसाना तो लाज़मी है। आपको बता दें कि एक समय था जब अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के किस्से हर एक की जुबान पर थे। अमिताभ बच्चन के शादीशुदा होने की वजह से दोनों के रिश्ते को कभी नाम नहीं मिला, लेकिन कहा यह ही जाता है कि आज भी रेखा अमिताभ बच्चन के लिए दीवानी है।


Click it and Unblock the Notifications











