रेखा का फितूर लाएगा कैटरीना को उनके प्यार के करीब
रेखा इससे पहले सुपर नानी में नज़र आई थीं लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिला। हालांकि फितूर से रेखा के फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के पोस्टर को देखकर लोग काफी उत्साहित हैं। सभी को ये पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। खबर के अनुसार फिल्म में रेखा ने कैटरीना कैफ की आंटी, नूर का किरदार निभाया है। नूर कैटरीना कैफ को उसके प्यार के करीब लाती है। फितूर फिल्म जाने माने उपन्यासकार चार्ल्स डिकन्स के नॉवेल ग्रेट एक्सपेक्टेशंस पर आधारित है। जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।
अभिषेक कपूर ने अभी तक अपनी फिल्मों काई पो छे, रॉक ऑन से लोगों को काफी अलग और मनोरंजक फिल्में दी हैं सभी को उम्मीद है कि रेखा और कैटरीना कैफ स्टारर फितूर भी कुछ अलग हटकर और बेहतरीन फिल्म होगी। अब देखना ये है कि क्या अभिषेक कपूर की फितूर से रेखा का बॉक्स ऑफिस स्टारडम वापस आता है या फिर एक बार फिर से रेखा की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नकार दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
