..................... Rekha, Kamal Haasan to be chief guests at IFFI 2008 | फिल्zwj;म समारोह की मुख्zwj;य अतिथि होगी रेखा - Hindi Filmibeat

फिल्‍म समारोह की मुख्‍य अतिथि होगी रेखा

By Staff

Rekha
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा और दक्षिण तथा हिन्दी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2008 (आईएफएफआई) के उद्घाटन व समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

यह महोत्सव 22 नवंबर से पणजी में शुरू हो रहा है। फिल्म महोत्सव के निदेशक एस. एम. खान ने बताया, "रेखा और हासन आईएफएफआई 2008 के उद्घाटन व समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।"

खान ने बताया कि इस अवसर पर गोवा के राज्यपाल एस. एस. सिद्धू, मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री आनंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

तेलुगू फिल्म अभिनेत्री इलीना डी क्रूज समारोह की विशेष अतिथि होंगी, जबकि फिल्म महोत्सव के उद्धघाटन समारोह का संचालन बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव करेंगी।

महोत्सव के दौरान दुनिया के अलग-अलग देशों की पंद्रह फिल्मों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा 47 अन्य फिल्में भी दिखाई जाएंगी, जिनमें 26 फीचर और 21 गैर-फीचर फिल्में शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X