झलक में माधुरी तो अब नच बलिये में रेखा!
बॉलीवुड सेलिब्रिटीस चाहे वो एक्टर हों, कोरियेग्राफर हों, डारेक्टर हों या फिर सिंगर हर कोई छोटे परदे पर नजर आ रहा है। इन सेलिब्रिटीस ने तो बड़े और छोटे परदे का फर्क ही मिटा दिया है। अभी तक माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, करन जौहर, फराह खान और मलाइका अरोड़ा खान ने छोटे परदे पर अपनी धाक जमा रखी थी लेकिन अब एक और खूबसूरत सितारा अपनी रौशनी बिखेरने छोटे परदे पर जल्द नजर आ सकता है। ये सितारा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत उमराव जान यानी रेखा हैं।

इससे पहले भी खबर आई थी कि रेखा को झलक दिखला जा शो का जज बनने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन रेखा और माधुरी दोनों के नखरें देखते हुए शो के निर्माता ने यह तय किया कि दोनों में से किसी एक को ही लिया जा सकता है दोनों के नखरे सहना उनके बस की बात नहीं हैं। इसलिए उन्होंने रेखा को शो बाहर करके माधुरी को ही ले लिया।
अब एक बार फिर चर्चाएं गरम हैं कि रेखा को नच बलिये शो का जज बनने के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी तक रेखा की तरफ से उन्हें हरी झंडी नहीं मिली है। हालांकि रेखा के आ जाने से शो के हिट होने के आसार तो काफी बढ़ जाएंगी क्योंकि रेखा खुद एक बेहतरीन डांसर हैं और नच बलिये शो भी काफी हिट रहा है। लेकिन अभी देखना है कि बॉलीवुड की उमराव जान अपनी खूबसूरती और अपने डांसिंग टैलेंट से छोटे परदे की शान बढाने का ये मौका फिर से छोड़ देती हैं या फिर छोटे परदे को उनके जैसी मशहूर अदाकार को दिखाने का सौभाग्य मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications