Pic of the day: रेखा - जान्हवी कपूर की बेहद प्यारी तस्वीर, फैन्स ने फिर पूछा - सिंदूर किसके नाम का?
हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर पर हुई एक पार्टी से रेखा और जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो बेहद प्यारी हैं। इन तस्वीरों में रेखा प्यार से जान्हवी को दुलार करती नज़र आ रही हैं लेकिन एक बार फिर फैन्स की नज़र उनके सिंदूर पर चली गई है।
और हमेशा की ही तरह एक बार फिर से इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में लोगों ने वही एक सवाल किया - आखिर ये सिंदूर है किसके नाम का?

गौरतलब है कि रेखा ने हमेशा ही अपने निजी जीवन को बेहद निजी रखा है और उनके बारे में उनके करीबी लोगों को छोड़कर और किसी को कुछ भी नहीं पता। वो कैसे रहती हैं, उनका दिन कैसा जाता है, वो क्या करती हैं। कुछ भी नहीं।
ऐसे में जब भी फैन्स को मौका मिलता है, वो उनके निजी जीवन पर टिप्पणी करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। वैसे केवल इंस्टाग्राम पर ही नहीं, गूगल के बारे में भी रेखा के बारे में काफी सवाल पूछे जाते हैं।
जानिए रेखा के बारे में गूगल किए गए सबसे ज़्यादा सवाल -


Click it and Unblock the Notifications
