'जया बच्चन की तरह बोरिंग नहीं है रेखा..' मशहूर शख्सियत ने क्यों कही ये बात, चर्चा में बयान!

Rekha vs Jaya Bachchan: जया बच्चन और रेखा के बीच एक अनचाहा सा रिश्ता रहा है लेकिन दोनों की इमेज में जमीन आसमान का अंतर है। अक्सर देखा जाता है कि जया बच्चन पैपराजी पर भड़कती हैं जबकि रेखा प्यार से बात करती नजर आती हैं।

Rekha vs Jaya Bachchan

इस वक्त एक बयान को लेकर चर्चा है जो कि मशहूर लेखक शोभा डे ने दोनों को लेकर दिया है। इस दौरान उन्होने दोनों अभिनेत्रियों को लेकर हैरान करने वाली बात कही है और जया बच्चन को बोरिंग बताया है। उनका कहना है कि रेखा जया की तरह बोरिंग नहीं है और मीडिया को अच्छे से हैंडल करती हैं।

रेखा नहीं होती बोरिंग

शोभा इस दौरान एक इंटरव्यू पर थीं और विक्की लालवाणी से बात कर रहीं थीं। लेखिका ने कहा, ''रेखा की कोई भी रील्स मुझे देखने में मजा आता है क्योंकि वो बोरिंग नहीं होती है और पैपराजी के लिए क्या क्या करती हैं। रेखा बिल्कुल भी जया बच्चन की तरह बोरिंग नहीं हैं और पैपराजी से बात करती हैं। रेखा का पहलू बनावटी है लेकिन मुझे ये पसंद है क्योंकि वो अपने किरदार के लिए मेहनत करती हैं।''

शोभा डे यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होने आगे कहा, ''रेखा कुछ भी बन सकती हैं, उनके कई पहलू हैं और वो जो चाहे दिखा सकती हैं। वो अमिताभ बच्चन भी बन सकती हैं और अपना जेंडर बदलकर बात कर सकती हैं। रेखा बनना बिल्कुल भी आसान नहीं है। वो बेहद टैलेंटेड इंसान हैं।'' इसके बाद शोभा डे का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।

जया बच्चन ना सिर्फ एक्ट्रेस हैं बल्कि वो सपा से सांसद भी हैं। हाल ही में पैपराजी को लेकर जया बच्चन ने कहा था कि, वो गंद कपड़े पहनते हैं। इसके बाद काफी बवाल मचा था और वो बुरी तरह से ट्रोल की गई थीं। रेखा और अमिताभ बच्चन का एक वक्त अफेयर था लेकिन जया बच्चन की शादी उनसे हुई थी। बता दें कि आज भी इस लव स्टोरी पर बात होती है।

More from Filmibeat

Read more about: rekha jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X