INSECURE: रेखा ने कैटरीना की वजह से छोड़ दी फितूर
[बॉलीवुड समाचार] रेखा जैसी अदाकारा को किसी को भी इतनी तवज्जो देने की ज़रूरत ही क्या है। ऐसा हमारे दिमाग में तब आया जब हमें रेखा के फितूर छोड़ने की वजह पता चली। फितूर में तबू ने रेखा के किरदार को रिप्लेस किया है पर ऐसा हुआ है सिर्फ कैटरीना कैफ की वजह से।
दरअसल, रेखा अपने और कैट के कुछ सीन्स से संतुष्ट नहीं थीं और उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक कपूर को इन सीन को हटाने की मांग की। पर अभिषेक के मुताबिक वो काफी अहम सीन थे और रेखा की मांग गैर ज़िम्मेदाराना थी।
[PROOF PICS: बॉलीवुड में सब कुछ वैसा ही...सिलसिला भी और रेखा भी!]
सूत्रों की मानें तो रेखा अपनी खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा इनसिक्योर थीं और वो नहीं चाह रही थीं कि इन सीन में कैट उनसे ज़्यादा सुंदर लगें। इसलिए रेखा ने अपने और कैट के कई सीन एडिट करने की डिमांड कर दी जिसे डायरेक्टर ने नहीं माना।
[FIRST LOOK: फितूर में कुछ ऐसी दिखेंगी कैटरीना कैफ]
बस इसके बाद रेखा ने न आव देखा ना ताव, बस फिल्म छोड़ दी। हालांकि उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई पर उन्होंने किसी की एक ना सुनी। अब उनके जैसी अदाकारा ने ऐसा किया...ये सुनकर बस किसी को अच्छा नहीं लगा।


Click it and Unblock the Notifications


