..................... Rekha Hugged Amitabh Bachchan's grand son Agastya nanda in Raj Kapoor's 100 birth Anniversary - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को देख रेखा ने कसके लगाया गले, इंटरनेट पर छा गया VIDEO

Rekha

Rekha Hugged Amitabh Bachchan's grand son Agastya nanda: बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की आज 100वीं जयंती है। बता दें कि राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया था।

राज कपूर के 100वीं जयंती पर पहुंचीं रेखा
राज कपूर ने 'मेरा नाम जोकर', 'आवारा', 'श्री 420' जैसी तमाम शानदार फिल्में की हैं जिसे आज तक याद किया जाता है। बता दें कि राज कपूर के 100वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने भी कपूर फैमिली को न्योता दिया था। जहां पूरा ही कपूर परिवार शामिल हुआ था। वहीं आज शनिवार को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार की शाम को रखा गया था। इस खास मौके पर तमाम सितारों को इस इवेंट में देखा गया था।

रेखा ने लगाया अमिताभ बच्चन के नाती को गले
बता दें कि इस इवेंट में रेखा ने भी हिस्सा लिया था। साथ ही में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी, लेकिन जैसे ही रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती को देखा वह उनपर जमकर प्यार बरसाने लगीं। जी हां, रेखा ने अगस्त्य को गले से लगाया और दुलार करती भी नजर आईं। वहीं रेखा के प्यार को देख अगस्त्य ने उन्हें नमस्ते किया और रेखा के साथ मुसकुराकर बात करते नजर आए। बता दें कि रेखा और अगस्त्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फैन्स ही क्या सितारे भी इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।

गॉसिप में रहते हैं रेखा अमिताभ

आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन हमेशा ही गॉसिप में रहते हैं दोनों के पुराने वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इतना ही नहीं रेखा द्वारा कही जाने वाली हर शायरी को भी अमिताभ बच्चन से जोड़ा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X