रेखा को मिला अवॉर्ड तो जल भुन गईं जया बच्चन? फेर लिया मुंह, अमिताभ बच्चन का रिएक्शन कर देगा हैरान

Jaya Bachchan turned away after seeing Rekha- रेखा और जया बच्चन की दुश्मनी और दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करती हैं ये किसी से नहीं छिपा है। आए दिन किसी ना किसी तरह के वीडियो सामने आते हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी होते हैं।
इस वक्त भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जया बच्चन ने अपनी नफरत रेखा के लिए दिखा दी है। दरअसल ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है और रेखा अवॉर्ड मिल रहा है। जैसे ही उनका नाम शाहरुख खान ने लिया तो सभी लोग जो वहां मौजूद थे उन्होने तालियां बजाना शुरु कर दिया लेकिन जया बच्चन का रिएक्शन अलग था।
रेखा इस दौरान स्टेज पर पहुंची और उन्होने अपनी बातें बोलना शुरु कर दिया था। अमिताभ बच्चन एक टक उनको देख रहे थे लेकिन जया बच्चन पूरी स्पीच में अपना मुंह घुमाकर ही बैठी रही हैं। अब जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जूही को तो देखो अमिताभ का रिएक्शन ही देख रही है।'' एक ने लिखा, ''जैकी श्रॉफ की स्माइल।'' एक ने लिखा, ''क्या औरत है यार एक आदमी के लिए क़ुवांरी रह गई सोचो कितना प्यार किया होगा।'' एक का कहना था, ''रेखा तो रेखा है जलने वाले जलते रहे।'' एक ने लिखा, ''जया बुढिया नाराज हो गयी।'' एक का कहना था, ''जया जी सिर्फ बच्चन सर का नाम बहुत मशहूर है, रेखा जी की बात ही अलग है।''
आज भी नहीं करती हैं बात
वायरल हो रहा ये वीडियो तो काफी पुराना है लेकिन रेखा और जया बच्चन आज भी एक दूसरे से बात नहीं करती हैं। आए दिन जो वीडियो सामने आते रहते हैं उसमें रेखा तो जया बच्चन की तरफ जाती मिलेंगी लेकिन जया बच्चन अक्सर उनको इग्नोर करती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications