रेखा को मिल गया अपना दीवाना, शायरी से जीतेंगे दिल

रेखा को खूबसूरती के मामले में ऊपर वाले ने जितनी नेमत बख्शी है, प्यार के मामले में वो उतनी ही अनलकी रहूी हैं। उनकी ज़िंदगी में कई प्यार आए और गए पर कोई भी रूका नहीं। वो उमराव जान बनकर लोगों को अपनी अदाओं का घायल बना गईं पर किसी के साथ उनकी ज़िंदगी में प्यार की बारिश नहीं हुई।

अब जाकर रेखा ने इंडस्ट्री में फिर से वापसी की है और उनके आशिृकों की लाइन लगना शुरू हो गई है। लेकिन इस बार रेखा के लिए ये इश्क का फितूर चढ़ा है तो बस परदे के लिए। जी हां, काई पो छे डायरेक्टर अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म फितूर के लिए रेखा कश्मीर में शूट कर रही हैं।
पढ़िए : फोन पर किससे घंटों बात करती हैं रेखा

फिल्म के बारे में ताज़ा जानकारी ये है कि उनके अपोज़िट फिल्म में दिखेंगे तलत अज़ीज़। जी हां, मशहूर ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ छोटे परदे पर झलक दिखला जा से एंट्री मार चुके हैं और अब वो बड़े परदे पर डेब्यू करने को तैयार हैं। दिलचस्प ये भी है कि तलत अज़ीज़, जिन्होंने फिल्मों के लिए बेहद चुनिंदा ग़ज़ल गाई है, रेखा की फिल्म उमराव जान में भी ग़ज़ल को आवाज़ दे चुके हैं।
श्रद्धा - आदित्य की आशिकी 3....

फितूर में तलत अज़ीज़ एक पाकिस्तानी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो रेखा से इश्क फरमाते नज़र आएंगे। यह फिल्म मशहूर अंग्रेज़ी लेखक चार्ल्स डिकन्स की नॉवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है और इसमें कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X