'प्यार से डर नहीं लगता बिग बी से लगता है'- रेखा ने सलमान खान के सामने खुलेआम किया प्यार का इजहार

Rekha Talking About Big B: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में दबंग भी है और दबंग फिल्म के चलते वह बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरीके से छा गए थे। सलमान खान को चुलबुल पांडे के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
सलमान खान के साथ रेखा का वीडियो
दबंग फिल्म में सलमान खान के कई सारे डायलॉग फेमस भी हुए थे। इसमें एक डायलॉग था जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा से कहते हुए नजर आए थे कि "प्यार से दे रहे हैं रख लो, वरना थप्पड़ मार के भी दे सकते हैं।" सलमान खान का यह डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हो गया था और आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
रेखा ने किया सबको हैरान
लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान किसी इवेंट में सलमान खान के साथ में स्टेज पर रेखा भी नजर आ रही है। तब सलमान खान ने चुलबुल पांडे के अंदाज में अपने इसी डायलॉग को रेखा के सामने दोहराया। रेखा का जवाब सुनकर हर कोई दंग रह गया।
रेखा ने किया बिग बी से प्यार का इजहार
रेखा ने सलमान खान के डायलॉग का जवाब देते हुए कहा कि थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से भी डर नहीं लगता है। वो तो मैं बेइंतहा कर सकती हूं। लेकिन मुझे सिर्फ एक ही चीज से डर लगता है बिग बी से बिग बॉस से। रेखा के इस जवाब पर सलमान खान भी शरमाते हुए नजर आते हैं। साथ ही पीछे बैकग्राउंड से लोगों की तालियों की आवाज भी सुनाई देती है।
मिल रहे हैं ऐसे ऐसे रिएक्शन
अब देख के इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बिग बी का मतलब बिग बच्चन है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वह अमिताभ बच्चन से बेइंतहा प्यार करती हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दोनों का माल एक ही घर में पहुंच गया है।


Click it and Unblock the Notifications











