अमिताभ बच्चन की फोटो देखते ही ऐसे भाग खड़ी हुईं रेखा- जबरदस्त वीडियो VIRAL

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची थीं। इस इवेंट से रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेखा डब्बू रतनानी की खिंची तस्वीरों के सामने खड़े होकर मीडिया को पोज दे रही हैं.. लेकिन अंजाने में ही वह अमिताभ बच्चन की तस्वीर के सामने खड़ी होकर पोज़ दे रही होती हैं।

इस वीडियो में रेखा ने एक तस्वीरों को पीछे मुड़कर देखा.. और जैसे ही उनकी नजर अमिताभ बच्चन की तस्वीर पर पड़ती है, वह वहां से हड़बड़ा कर भाग खड़ी हुईं और तुरंत ही दूसरी ओर, एक बच्चे को पकड़कर फोटो क्लिक करवाने लगीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Rekha

गौरतलब है कि रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी अब किसी से छिपी नहीं है। ना ही इन्होंने खुलकर कभी इस पर बयान दिया है और ना ही कभी किसी ने सवाल करने की हिम्मत की है। लेकिन अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखकर रेखा का यह जबरदस्त रिएक्शन लाखों में एक है।

यहां देंखे रेखा का वायरल वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X