पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गईं थीं रेखा? नाजायज बेटी के ताने सुनकर काटी उम्र, पापा ने नहीं अपनाया
Rekha's Father Funeral story: वेटरन एक्ट्रेस रेखा का जीवन जितना शानदार रहा है उतना ही विवादों से भरा हुआ रहा है। चाहे उनकी शादी हो, अफेयर हो या फिर पारिवारिक जिंदगी कुछ भी नॉर्मल नहीं था। इस वक्त उनके पिता को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि कई सवाल खड़े करता है। पता चला था कि रेखा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गईं थीं।

इसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया था लेकिन इसका उनका अपना नजरिया था। दरअसल रेखा एक नाजायज बेटी हैं क्योंकि उनके पिता और उनकी मां की शादी नहीं हुई थी। रेखा का कहना था कि वो क्यों अपने पिता के अंतिम संस्कार में जाएंगी।
कौन थे रेखा के नाजायज पिता?
रेखा के पिता का नाम जेमिनी गणेशन था जो कि एक साउथ सुपरस्टार थे। रेखा को बचपन से पता था कि उनके पिता कौन हैं और वो अक्सर अपनी सौतेली बहन के साथ जेमिनी को देखतीं थीं जब वो उनको स्कूल छोड़ने जाते थे। रेखा ने एक बार ये भी बताया था कि उनकी मां अक्सर कहती थीं कि मैं अपने पिता जेमिनी के नाम का इस्तेमाल किया करें।
रेखा को 14 साल की उम्र ही स्कूल से निकाल दिया गया था और अपने घर चलाने के लिए उनको फिल्मों काम करना पड़ा। गरीबी का दौर था और रेखा उस वक्त काफी संघर्ष कर रही थीं। ये सिर्फ इसलिए हुआ था क्योंकि रेखा के पिता ने उनको अपनाने से इंकार कर दिया था। रेखा की मां का नाम पुष्पावल्ली था जो कि उनके साथ ही रहती थीं।
स्टार बनने के बाद बदल गया सब
किसी को यकीन नहीं था कि रेखा एक दिन इतनी बड़ी अदाकारा बन जाएंगी कि उनके नाजायज पिता भी उन्ही के नाम से जाने जाएंगे। एक वक्त आया जब जेमिनी गणेशन को लोग रेखा का पिता कहते थे। हालांकि रेखा के मन से उनके पिता पूरी तरह उतर चुके थे। यही कारण है कि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गईं थीं। रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और आज भी उनको काफी पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











