RESPECT:रेखा ने दिया कंगना को 'क्वीन' के लिए सबसे खास अवार्ड
कंगना रनौत के लिए ये शायद उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसा किसी के साथ नहीं होता कि एक सुपरस्टार आपके घर तक आपको अवार्ड देने आए। कंगना रनौत इस बात से जितनी खुश हैं उतना ही सम्मान वो डिज़र्व करती हैं जो उन्हें खुद रेखा ने दिया।
जी हां, कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया कि रेखा खुद उनका फिल्मफेयर अवार्ड लेकर रात में तीन बजे उनके घर पहुंची। इससे ज़्यादा खुशी और सम्मान शायद ही किसी को मिला है। कंगना पहले तो रेखा को देखकर चौंक गईं लेकिन फिर खुद को संभालते हुए उन्होंने अपना ये मूमेंट पूरी तरह इंजॉय किया।
ALSO READ: Filmfare Awards LIST: शाहिद 'हैदर' कपूर और 'क्वीन' कंगना छाए
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने इस बार अवार्ड फंक्शन को पूरी तरह नकार दिया क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म क्वीन को हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों से कमतर आंकने का मलाला था। हालांकि फिल्मफेयर ने पूरी तरह पारदर्शी रहकर इस बार दर्शकों का दिल जीता।
कंगना को क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला जिसे पहुंचाने खुद रेखा उनके घर तक गईं। कंगना ने कहा कि यह निश्चित रूप से उनके लिए किसी भी अवार्ड, किसी भी सम्मान से ऊपर है। शायद दीपिका पादुकोण को अब जवाब मिल गया है।
पढ़िए कैसे कंगना ने खोली थी दीपिका की पोल!


Click it and Unblock the Notifications
