रेखा ने सालों पहले ही इजाद कर दिया था जमाल कुडू का सिग्नेचर स्टेप, सिर पर दारू का गिलास रख कर किया था डांस

Rekha

Rekha Danced On Jamal Kudu: बॉबी देओल की फिल्म एनिमल काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी और आपको बता दें कि इसके बाद एक्टर भी हर तरफ छा गए थे। कुछ ही मिनट के अबरार के रोल में उन्हें काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर उनका सिगनेचर स्टेप 'जमाल कुडू' गाने पर व्हिस्की का गिलास सिर पर रखकर डांस हुआ था।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि बॉबी देओल का यह डांस बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच में काफी ज्यादा छा गया था। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो चुका है कि बॉबी देओल ऐसा डांस करने वाले पहले एक्टर नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे पहले बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ऐसे डांस स्टेप्स कर चुकी हैं।

दरअसल आपको बता दें की रेखा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉबी देओल की तरह ही सिर पर व्हिस्की का गिलास रखकर डांस कर रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो 36 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के गाने 'सासू जी तूने मेरी कदर ना जानी' की है।

इस बात से यह तो साफ हो जाता है कि बॉबी देओल का यह सिगनेचर स्टेप कॉपी है। हालांकि रेखा की इस वीडियो पर लोग भी जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि "तब सोशल मीडिया इतना एक्टिव नहीं था इसीलिए वायरल नहीं हुआ और बॉबी देओल हो गए।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "लॉर्ड रेखा।"

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X