इस हैंडसम पर दिल हार बैठी थीं बॉलीवुड की 2 हसीनाएं, यही लड़का बन गया प्रधानमंत्री 1 से तो लगभग हो चुकी थी शादी

Imran Khan Bollywood Actress Affairs: तस्वीर में नजर आ रहा यह लड़का 16 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से लोगों के छक्के छुड़ा चुका था। इसने क्रिकेट में की स्किल से दुनिया भर में हर किसी को इंप्रेस किया। इसके बाद कुछ ही महीना में इसने हर तरफ पापुलैरिटी हासिल की और स्टार बन गया। इसके बाद इसने बॉलीवुड की हसीनाओं तक के साथ इश्क फरमाया।
अगर आप भी इस लड़के को नहीं पहचान पा रहे हैं तो यह और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान है। जिनके बॉलीवुड की दो हसीनाओं के साथ अफेयर के चर्चे रहे। इन्हीं के चलते देश को विश्व कप मिला और वह हीरो बन गए। इमरान खान बहुत ही छोटी उम्र से मीडिया में चर्चा में आ गए थे। उन्होंने 90 के दशक में क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया।
जब साल 1992 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए इमरान खान ने विश्व कप जीता था तो उसके बाद वह भारत में भी काफी पॉप्युलर हो गए थे। बॉलीवुड हसीनाओं के साथ उनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे। उन्हें भारत के दौरे के दौरान कई बार रेखा के साथ में भी देखा गया था और दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे।
खबरों के अनुसार रेखा और इमरान खान ने एक महीना साथ में बिताया था। अखबारों में भी दोनों की शादी की खबरें आने लगी और एक क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। हालांकि बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और इमरान का नाम जीनत अमान के साथ में भी खूब चर्चा में रहा।
साल 1979 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया था और इस दौरान इमरान खान स्टार क्रिकेटर बन चुके थे। इसी दौरान उन्होंने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने अपने टीममेट्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस दौरान पार्टी में जीनत अमान भी मौजूद थी।
इसी के बाद जीनत अमान और इमरान खान की अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि कभी भी दोनों ने इस पर खुलकर बात नहीं की। इमरान खान ने साल 1994 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और राजनीति में रुख किया। कई साल संघर्ष करने के बाद 2018 में वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।


Click it and Unblock the Notifications


