..................... हेमा मालिनी के जन्मदिन पर रेखा और रानी मुखर्जी ने शिल्पा शेट्टी को किया इग्नोर? Rekha and Rani Mukerji ignored Shilpa Shetty on Hema Malini's birthday? Know the truth! - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी के जन्मदिन पर रेखा और रानी मुखर्जी ने शिल्पा शेट्टी को किया इग्नोर? सच जानकर चौंक जाएंगे..

rekha, rani mukerji, shilpa shetty

बीती रात हेमा मालिनी के जन्मदिन की धूम थी और कई सितारों ने इस मौके पर अपनी एंट्री से चार चांद लगाए। हालांकि कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो काफी हैरान वाला था और लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही थी।

दरअसल एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी को रेखा और रानी मुखर्जी ने पूरी तरह से इग्नोर किया है। सामने आए इस वीडियो में आप देखेंगे कि रेखा पैपराजी के लिए पोज देने के लिए मंच जाती हैं और इस दौरान उनका हाथ रानी मुखर्जी ने पकड़ा हुआ है।

यही काम जब शिल्पा करने के लिएह हाथ आगे बढ़ाती हैं तो रेखा उनको पूरी तरह से इग्नोर करके आगे निकल जाती हैं। अब लोगों का कहना है कि क्या उन्होने जान बूझकर ऐसा किया है? लोगों के रिएक्शन काफी अलग अलर तरीके से इस वीडियो पर आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, "रानी मुखर्जी और रेखा ने अपने चेहरे पर भारी मुस्कान बरकरार रखते हुए कैसे शिल्पा और टीम को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।" एक का कहना था, "रेखा ने बुरी तरह से शिल्पा शेट्टी को इग्नोर किया है।"

एक ने लिखा, "जैसे रेखा ने शिल्पा को इग्नोर किया है, ऐसे ही जीवन की समस्याओं को इग्नोर करो।'' कुछ यूजर्स रानी मुखर्जी पर भी गुस्साए नजर आए। एक का कहना था, "रानी मुखर्जी इतनी असभ्य हैं कि उन्होंने शिल्पा और उनकी बहन को हाय तक नहीं किया।'' इस तरह से लोग रेखा और रानी मुखर्जी को ट्रोल कर रहे हैं।

क्या है मामला?

अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों के बीच कोई मसला है तो रुक जाइए। सच्चाई ये है कि ऐसा कुछ नहीं है। एक वीडियो और सामने आया है जिसमें रेखा और शिल्पा शेट्टी साथ हैं और बातें करती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों के बीच कुछ भी गलत नहीं चल रहा है।

Read more about: rekha rani mukerji shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X