'क्यों मेरा घर तबाह कर रही हो..' जब आमने सामने आईं थीं रेखा और जया बच्चन, अमिताभ बच्चन को लेकर हुई थी बहस!

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan and Rekha Viral Video- अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है और इसके पीछे एक बड़ा कारण है। उन्होने कई दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है और आज भी लोगों को काफी पसंद हैं।

भले ही उनकी शादी जया भादुड़ी से हुई है लेकिन उनका नाम रेखा से जुड़ता था। ऐसे में एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें जया भादुड़ी और रेखा सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं।

इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि जया बच्चन कह रही है कि अमित उनके पति हैं और रेखा कह रही हैं कि वो उनका प्यार हैं। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है लेकिन आपको बता दें कि ये एक फिल्म का सीन है। इस फिल्म का नाम सिलसिला था।

1981 में रिलीज हुई थी फिल्म

अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की ये फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म अमिताभ बच्चन का जो किरदार था वो काफी शानदार था। वो अपनी पत्नी शोभा के लिए वफ़ादारी और अपनी पूर्व प्रेमिका चांदनी की भावनाओं में अटका रहता है। ये वो दौर
था जब सभी जानते थे कि रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच कुछ चल रहा है।

रेखा और जया बच्चन का डायलॉग

इस वीडियो में जया बच्चन रेखा से कहती हैं, ''उनका दामन छोड़ दीजिए।'' रेखा कहती हैं, ''ये मेरे बस में नहीं। और जो मेरे बस में नहीं उसे मैं कैसे कर सकती हूं।'' जया- ''अमित मेरे पति हैं, मेरा धर्म हैं।'' रेखा- ''वो मेरा प्यार हैं और प्यार मेरा नसीब बन चुका है।'' जया- ''क्यों मेरा घर तबाह कर रही हो।'' रेखा- ''अपना घर भी तो फूंक रही हूं।'' जया- ''अगर आप समझ रही हैं कि आप उनको मुझसे छीनकर ले जाएंगी तो आप ये गलत सोच रही हैं।'' रेखा- ''ये विश्वास है आपका?'' जया- ''जी हां, ये मेरा विश्वास है।'' रेखा- ''आप अपने विश्वास के साथ रहिए, मुझे मेरे प्यार के साथ रहने दीजिए।'' इस वीडियो को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि दोनों सच्चाई ही बयां कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X