Rekha को पहले अमिताभ बच्चन ने मारा थप्पड़? फिर जया बच्चन ने सेट पर आकर मारा जोरदार चांटा!

Amitabh Bachchan Slapped Rekha: बॉलीवुड की दुनिया में कई पुराने किस्से ऐसे हैं, जो कभी ऑफिशियली सामने नहीं आए, लेकिन आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसा ही एक किस्सा है सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दिग्गज एक्ट्रेस रेखा और जया बच्चन से जुड़ा है।
1980 के दशक में अमिताभ और रेखा के बीच नजदीकियों की खबरें जोरों पर थीं। उस समय अमिताभ पहले से ही जया बच्चन से शादीशुदा थे। इन्हीं अफवाहों के बीच कुछ घटनाएं ऐसी हुईं, जिनका जिक्र भले ही कभी किसी ने पब्लिकली न किया हो, लेकिन फिल्मों से जुड़ी किताबों और रिपोर्ट्स में आज भी उनका जिक्र होता है।
अमिताभ ने रेखा को थप्पड़ मारा?
रेखा की बायोग्राफी में एक घटना का जिक्र है, जिसमें बताया गया कि एक बार रेखा ने अमिताभ से उनके एक विदेशी मॉडल के साथ रिश्तों को लेकर सवाल किए थे। कहा जाता है कि बार-बार सवाल पूछने पर अमिताभ गुस्से में आ गए और उन्होंने रेखा को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, ये घटना कभी किसी ने कन्फर्म नहीं की, लेकिन फिल्मी मैगजीन और बायोग्राफियों में इस किस्से की चर्चा जरूर मिलती है।
जया बच्चन ने भी रेखा को मारा था थप्पड़
एक और रिपोर्ट के अनुसार, जया बच्चन ने रेखा को फिल्म के सेट पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। ये तब हुआ जब रेखा एक फिल्म में अमिताभ के साथ काम करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने फीस तक नहीं ली थी।
जया को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अमिताभ से उस फिल्म को छोड़ने को कहा। लेकिन जब अमिताभ ने मना कर दिया, तो जया खुद सेट पर पहुंच गईं। वहां उन्होंने रेखा और अमिताभ को एक कोने में बात करते देखा और गुस्से में आकर रेखा को पूरी यूनिट के सामने थप्पड़ मार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त अमिताभ बच्चन कुछ नहीं बोले और चुपचाप सेट छोड़कर चले गए।
क्या ये किस्से सच हैं?
अब तक ना तो रेखा, ना अमिताभ और ना ही जया बच्चन ने इन घटनाओं को लेकर कभी कोई बयान दिया है। ये सिर्फ पुरानी रिपोर्ट्स और किताबों के हवाले से सामने आई बातें हैं। हालांकि इन किस्सों की कोई पुष्टि नहीं है, फिर भी ये बातें आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित गॉसिप्स में शामिल हैं। रेखा और अमिताभ के बीच के रिश्ते को लेकर कई बार बातें उठती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी ना ही इसे एक्सेप्ट किया और ना ही माना है।


Click it and Unblock the Notifications