"मुझे बहुत कम पैसे मिल रहे थे इसलिए फिल्म छोड़ दी"
सोनम कपूर हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। जो उन्हें ठीक लगता है वो वही करती हैं। हाल में एक इवेंट में उन्होंने सीधे-सीधे बात करते हुए कहा कि उन्होंने हाल में एक फिल्म इसलिए छोड़ दी क्योंकि उन्हें बहुत ही मामूली सी रकम दी जा रही थी।
उन्होंने कहा कि "हाल में मुझे एक फिल्म ऑफर की गई जिसे लेकर मैं काफी एक्साइटेड थी लेकिन जो पैसे दिए जा रहे थे वो बहुत ही कम थे। ये बहुत ही गलत है। मैंने उन्हें कहा कि इंडस्ट्री में 10 साल काम करने के बाद आप मुझे ऐसी पोजिशन में जाल रहे हो, वो भी तब जब मैंने पिछले साल नीरजा जैसी फिल्म दी है। इसलिए मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने इतने कम पैसे देने का क्यों फैसला किया।"

इस सवाल पर मेकर्स ने जवाब दिया कि "हमारी पिछली फिल्म अमूक स्टार के साथ फ्लॉप कर गई थी इसिलए हमारे पास अधिक पैसे नहीं हैं। मैने कहा कि xyz स्टार की फिल्म अच्छा नहीं कर पाई इसलिए एक स्टार जिसकी फिल्म अच्छा कर रही है आप उसे भी पैसे नहीं दोगे ताकि आप इस स्टार को पैसे दे सको।?मैंने उन्हें कहा कि उन्हें किसी और की तलाश करनी चाहिए।"
सोनम कपूर ने बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस के फीस में भेदभाव के बारे में खुलकर बात की और कहा कि ये काफी गलत है और उन्होंने ये भी कहा कि वो आगे भी इसके खिलाफ बात करते रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications