गंभीर भूमिका में नजर आएंगे रितेश

फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की आगामी फिल्म 'रण' में रितेश एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म मीडिया जगत पर ही आधारित है। फिल्म में बॉलीवुड शहंशाह अभिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।
रितेश ने कहा, "मैं फिल्म में पूरब शास्त्री नाम के किरदार को निभा रहा हूं। वह पत्रकारिता करना चाहता है और एक समाचार चैनल में नौकरी करता है।" उन्होंने कहा कि वह अब हास्य प्रधान फिल्मों के अलावा गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों में भी काम करेंगे।
रितेश ने फिल्म 'रण' में अपनी भूमिका के लिए वर्मा का शुक्रिया अदा किया।


Click it and Unblock the Notifications











