रहमान ने रचा इतिहास

रहमान पहले भारतीय हैं जिन्हें किसी भी वर्ग में गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला है.
मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ़िल्म का संगीत अत्यंत लोकप्रिय हो चुका है और उसके गाने जय हो जय हो के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया.
जय हो गीत गुलज़ार ने लिखा है.
वैसे रहमान के लिए अवार्ड कोई नए नहीं हैं लेकिन गोल्डन ग्लोब की बात ही कुछ और है.
स्लमडॉग के संगीत के लिए रहमान को कुछ ही दिन पहले क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला है.
रमहान के पुरस्कार पर फ़िल्म में एक मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता इरफ़ान का कहना था कि वो रहमान के लिए बहुत खुश हैं.
मैं तो रहमान का बहुत पहले से फैन हूं. गोल्डन ग्लोब तो शुरुआत है. वो बहुत आगे जाने वाले संगीतकार हैं. मैं उनके लिए लिए बेहद खुश हूं इरफ़ान, फ़िल्म अभिनेता
| मैं तो रहमान का बहुत पहले से फैन हूं. गोल्डन ग्लोब तो शुरुआत है. वो बहुत आगे जाने वाले संगीतकार हैं. मैं उनके लिए लिए बेहद खुश हूं |
गोल्डन ग्लोब अवार्ड फ़िल्मों के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर पुरस्कारों के बाद सबसे प्रतिष्ठित माने जाते हैं और इस बार मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को चार वर्गों में नामांकित किया गया था और इसने चारों अवार्ड जीत लिए.
कौन बनेगा करोड़पति जैसे कार्यक्रम के ज़रिए झुग्गियों में रहने वाले एक व्यक्ति के अमीर बनने की कहानी के पीछे मुंबई की तस्वीर दिखाती इस फ़िल्म को कई और पुरस्कार मिल चुके हैं.
पुरस्कार मिलने के बाद फ़िल्म में एक बड़ी भूमिका निभाने वाले अभिनेता इरफ़ान ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वो फ़िल्म के लिए और विशेष कर रहमान के लिए बहुत खुश हैं.
इरफ़ान ने फ़िल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. इरफ़ान ने कहा कि ये फ़िल्म इंसानियत की स्पिरिट को ध्यान में रख कर बनाई गई है और फ़िल्म देखने के बाद सभी को अपना संघर्ष छोटा लगने लगता है.
रहमान के बारे में उनका कहना था, '' मैं तो रहमान का बहुत पहले से फैन हूं. गोल्डन ग्लोब तो शुरुआत है. वो बहुत आगे जाने वाले संगीतकार हैं. मैं उनके लिए लिए बेहद खुश हूं. ''
वैसे स्लमडॉग मिलियनेयर को तीन और वर्गों में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिले हैं.
इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, निर्देशक और स्क्रीनप्ले अवार्ड भी मिला है.


Click it and Unblock the Notifications