धुरंधर 2 में Rehman Dakait की एंट्री, उछल पड़ेंगे फैंस, Akshaye Khanna ने सबको चौंकाया
Rehman Dakait in Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का जब ऐलान हुआ था तो दो सवाल चर्चा में आए थे कि बड़े साहब कौन हैं? और रहमान डकैत इस फिल्म में नजर आएंगे या नहीं? अब धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है और निर्देशक आदित्य धर ने अक्षय खन्ना के फैंस को नाराज नहीं किया है।

जी हां, इस फिल्म में रहमान डकैत की एंट्री है और कुछ ऐसा सामने आया है जो कि यकीन करने लायक नहीं है। धुरंधर में आपने देखा था कि हमजा अली मजहरी पहले रहमान के गैंग में घुसता है और फिर खुद ही उसको मौत के घाट उतार देता है।
इसके बाद कहा जा रहा था धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना नहीं दिखेंगे क्योंकि वो पहली फिल्म में मर चुके हैं। लेकिन मेकर्स ने ये कमाल करके दिखाया है।
Akshaye Khanna in Dhurandhar 2 : रहमान डकैत की एंट्री
अक्षय खन्ना जिन्होने रहमान डकैत का शानदार किरदार निभाया था वो इस फिल्म में हैं। बता दें कि इस बार वो ना तो कोई एक्शन करते दिख रहे हैं और ना ही डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनका एक ही सीन दिखाया गया है और उसमें सिर्फ उनकी डेड बॉडी ही नजर आई है। डायरेक्टर ने शव के जरिए ही धुरंधर 2 में रहमान डकैत एंट्री करवा दी है। फिल्म की रिलीज के बाद लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म की जान हैं और 4 घंटे की इस फिल्म में दूसरा पार्ट आपको काफी हैरान करने वाला है। अक्षय खन्ना ने धुरंधर के बाद अपनी फीस बढ़ा दी थी और उनका कहना था कि फिल्म उनकी वजह से चल रही है।
Dhurandhar 2 Cast: फिल्म में कौन कौन से सितारे आए नजर
धुरंधर के सभी किरदार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं और साथ ही कुछ नए चेहरे भी जोड़े गए हैं। आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम इस फिल्म का हिस्सा हैं जो कि कमाल के रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त ने भी काफी प्रभावित किया है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितनी कलेक्शन करने में कामयाब होती है। फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें फैंस को हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















