रहमान डकैत की मय्यत का वीडियो वायरल, एनकाउंटर के बाद ऐसा था माहौल, लाश के पास दिखे एसएसपी चौधरी हसन

Rehman Dakait

Rehman Dakait Encounter Video: फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना इस वक्त चर्चा में हैं। लोग अक्षय खन्ना के साथ साथ रहमान डकैत को भी सर्च कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रहमान डकैत की मौत कैसे हुए थी?

बता दें कि रहमान डकैत को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा था। इस वक्त रहमान डकैत की मय्यत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रहमान की लाख दिखाई दे रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पाकिस्तान के इस मशहूर बदमाश का अंत इतना भयानक होगा इसको लेकर शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

रहमान डकैत की मय्यत

वायरल हो रहा वीडियो sigma_says69 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। इस वीडियो में रहमान दिखाई दे रहा है जो कि मर चुका है। वीडियो में जानकारी जी गई है कि उसके ऊपर करीब 80 से ज्यादा मुकदमे थे और उसको जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम था।

बता दें कि इस एनकाउंटर को एसएसपी चौधरी हसन ने अंजाम दिया था और उसके साथ तीन और साथी मारे गए थे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से अफरा तफरी मची हुई है और एंबुलेंस नजर आ रही हैं। एसएसपी चौधरी हसन के रहमान डकैत की लाश के पास देखा जा सकता है।

लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''रहमान डकैत को हमजा ने मारा था, एसएसपी ने खाली फील्डिंग जमाई थी।'' एक ने लिखा, ''संजय दत्त की कास्टिंग एकदम सटीक है।'' एक ने लिखा, ''वह बेनजीर भुट्टो के अंगरक्षक भी थे।'' एक ने लिखा, ''एसएसपी मुझे कसाई जैसा लग रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar akshaye khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X