'रहमान बलोच दहशतगर्द नहीं था..' 'धुरंधर' की कहानी देख भड़के पाकिस्तानी लेकिन इसलिए कर रहे हैं तारीफ?

Dhurandhar

Pakistani on Dhurandhar and Rehman Dakait: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये फिल्म कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली है।

लेकिन इस फिल्म के साथ साथ कई विवाद भी चल रहे हैं और इसको पाकिस्तान के साथ साथ गल्फ देशों ने बैन कर दिया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक दमदार किरदार निभाया है जिसका नाम रहमान डकैत है।

लेकिन पाकिस्तानियों ने इस किरदार पर सवाल उठाए हैं और उनका कहना है कि जिस तरह से रहमान बलोच को इस फिल्म में दिखाया गया है वो पूरी तरह से गलत है, क्योंकि वो काफी सही इंसान था, गरीबों के मसीहा थे।

क्या बोले पाकिस्तानी

धुरंधर देखकर पाकिस्तानियों ने कई बातें की हैं लेकिन वो इसलिए तारीफ भी कर रहे हैं बलूचियों के बारे में इस फिल्म में दिखाया गया है। एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो एबीपी न्यूज ने साझा किया है जिसमें वो कई तरह की बातें कहता दिख रहा है।

शख्स ने कहा, ''अगर रियालिटी के तौर पर देखोगे तो लिहारी की ये रियालिटी नहीं है। आप कह सकते हो कि 25 प्रतिशत ये लिहारी की सच्चाई हो सकती है लेकिन 75 प्रतिशत ये सच नहीं है। रणवीर सिंह को इस तरह से दिखाया गया है कि वो वन मैन आर्मी है कि एक बंद घुसकर सबकुछ कर सकता है लेकिन लिहारी में जब 8 दिन की लड़ाई हुई थी, ये चील चौक पे थे और वहां से 8 दिन तक आगे नहीं बढ़े।''

एक पाकिस्तानी ने कहा कि, ''रहमान बलोच हमारे साथी थे, भाई थे, बच्चा था हमारा। वो इस तरह दिखाए गए वो वैसे बिल्कुल नहीं थे। उनको दहशतगर्द दिखाया गया है, वो दहशतगर्द नहीं था। वो सामाजिक बंदा था और भलाई का काम करता था। वो अच्छे के लिए अच्छा था और बुरों के लिए बुरा था।''

इसलिए की तारीफें

एक पाकिस्तानी युवक ने कहा, ''इस फिल्म में अच्छी बात ये लगी कि हम बलोचों को प्रमोट किया गया। लिहारी के हमारे शहरों का नाम लिया गया। लिहारी वालों की बात करें तो हम खान भाई के नाम से बुलाते थे, रहमान बलोच के नाम से बुलाते थे। लिहारी में कोई उनको डकैत नहीं कहता और जो फिल्म में बताया गया है डकैती वगैरह यहां पर नहीं है।'' इस तरह से पाकिस्तानियों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X