रहमान गोल्डन ग्लोब के हक़दार थे: अमिताभ

By Staff
रहमान गोल्डन ग्लोब के हक़दार थे: अमिताभ

लंदन में अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें बेहद ख़ुशी है कि एक ऐसी फ़िल्म को चार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिले हैं जो भारत पर आधारित है.

रहमान की जीत पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "मैं बेहद खुश हूँ कि उन्हें ये गौरव मिला है. वे इसके हकदार हैं."

अक्षय कुमार की फ़िल्म चांदनी चौक टू चाइना प्रीमियर में हिस्सा लेने अमिताभ लंदन के लेस्टर स्कवेयर आए थे.

अपनी आने वाली फ़िल्म 'पा' के लिए विशेष मेकअप टेस्ट के सिलसिले में अमिताभ बच्चन ब्रिटेन आए हुए हैं.

रहमान का सफ़र

संगीत सफ़र रोज़ा (राष्ट्रीय पुरस्कार) दिल से बॉम्बे ज़ुबैदा लगान(राष्ट्रीय पुरस्कार) मिनसारा कनावु (राष्ट्रीय पुरस्कार) कनाथिल मुथामितल (राष्ट्रीय पुरस्कार) एलिज़ाबेथ द गोल्डन एज बॉम्बे ड्रीम्स म्यूज़िकल लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स म्यूज़िकल

रहमान को बधाई देने वालों में वे अकेले नहीं है. प्रीमियर में पहुँचे संगीत निर्देशक अनू मलिक ने भी एआर रहमान को मुबारकबाद दी.

एआर रहमान को अंग्रेज़ी फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में संगीत के लिए गोल्डन ग्लोब का ख़िताब मिला है. वे पहली भारतीय हैं जिन्हें इस ख़िताब से नवाज़ा गया है.

एआर रहमान को टाइम मैगज़िन ने 'मोत्ज़ार्ट ऑफ़ मदरास' का ख़िताब दिया है. वे 1992 में मणि रत्नम की फ़िल्म रोज़ा से सुर्ख़ियों में आए और तब से लेकर अब तक कई हिंदी और तमिल फ़िल्मों में संगीत दे चुके हैं.

रहमान ने चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है जिसमें रोज़ा और लगान जैसी फ़िल्मों का संगीत शामिल है. हाल ही में उनके संगीत निर्देशन में हिंदी फ़िल्म गजनी भी आई है.

रहमान ने रंगीला, दिल से, बॉम्बे, फ़िज़ा, ज़ुबैदा, लगान, स्वदेश, रंग दे बसंती, शिवाजी, जाने तू या जाने न में संगीत दिया है. अंग्रेज़ी फ़िल्म एलिज़ाबेथ द गोल्डन एज में क्रेग आर्मस्ट्रॉंग के साथ मिलकर संगीत दिया था.

मशहूर म्यूज़िकल बॉम्बे ड्रीम्स का संगीत भी एआर रहमान ने ही रचा था और और लॉर्ड्स ऑफ़ द रिंग्स म्यूज़िकल के संगीत में भी योगदान दिया.

मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को चार गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिले हैं. ये फ़िल्म भारतीय कूटनयिक विकास स्वरूप की किताब क्यू एंड ए पर आधारित है.

स्लमडॉग मिलियनेयर में अनिल कपूर और इरफ़ान खान ने काम किया है और मुख्य भूमिका में भारतीय मूल के ब्रितानी युवा कलाकार देव पटेल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X