सेक्स वर्कर के रोल से मशहूर होने वाली रेहाना सुल्तान तो हुई ये गंभीर बीमारी, आनन फानन में पहुंची अस्पताल

Rehana Sultan Cardiac Valve Replacement Surgery

Rehana Sultan Cardiac Valve Replacement Surgery: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रेहाना सुल्तान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रही हैं। दरअसल, रेहाना की एक गंभीर सर्जरी हुई है जिसमें उनके कार्डिक वेल्व को रिप्लेस किया गया है।

रेहाना जो कभी अपने जमाने की सबसे बोल्ड हीरोइन मानी जाती थी उनकी आर्थिक स्थिति अब काफी खराब है। यहां तक की अब रेहाना के पास उनके खुद के इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। दुखद बात यह थी कि आर्थिक चुनौतियों के कारण उनके इलाज में देरी हो रही थी। तभी रोहित शेट्टी, रमेश तौरानी और अनुभवी गीतकार जावेद अख्तर जैसे लोग आगे आए और रेहाना की आर्थिक मदद की। इसकी पुष्टि अशोक पंडित (अध्यक्ष, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन) ने की, जिसे आईएफटीडीए के नाम से जाना जाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेहाना सुल्तान जिन्होंने छोटी सी उम्र में एक फिल्म में सेक्स वर्कर का रोल करके और न्यूड सीन देकर सबके होश उड़ा दिए थे। 70 के दशक में जहां हीरोइनें फिल्मी पर्दे पर एक सामान्य किसिंग सीन से भी कतराती थीं, वहीं रेहाना सुल्तान ने 'चेतना' में सेक्स वर्कर के रोल से सबको हैरान कर दिया था।

रेहाना सुल्तान को पहली ही फिल्म के लिए नैशनल अवॉर्ड मिला था। हर तरफ इंडस्ट्री में उनकी ही चर्चा होती। लेकिन जिस रोल ने रेहाना सुल्तान को बुलंदियों पर पहुंचाया, उसी ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया। नौबत यह आ गई कि रेहाना सुल्तान आर्थिक तंगी का शिकार हो गईं। पांच साल पहले तक उनकी हालत एकदम बदहाल थी। CINTAA हर महीने पैसे देकर उनकी मदद कर रहा था।

More from Filmibeat

Read more about: rehana sultan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X