डेथ मेटल सॉन्ग में नज़र आएंगी '‘अ स्कैंडल’ एक्ट्रेस रीथ मज़ूमदार
रीथ मज़ूमदार मज़ूमदार फ्रेंच बैंड कॉपर8 के लिए डेथ मेटल म्यूज़िक वीडियो में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
हरमन बवेजा के कज़िन जॉनी बावेजा के साथ 'A Scandall' में काम कर चुकीं रीथ मज़ूमदार फ्रेंच बैंड कॉपर8 के लिए डेथ मेटल म्यूज़िक वीडियो में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कॉपर 8 का ये गाना 'एडिक्शन' नाम का है और डेथ मेटल बैंड ने अभी तक इस म्यूज़िक वीडियो का ट्रेलर जारी किया है।

इस म्यूज़िक वीडियो के टीज़र में रीथ मजूमदार एक गुफा में हैं और दो आदमी एक-दूसरे से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नज़र आ रहे हैं, और रीथ इसे एंजॉय कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने इस बारे में गर्व करते हुए कहा है कि वो पहली ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं डेथ मेटल वीडियो में आई हैं और वो भी फ्रेंच बैंड के लिए। रीथ ने कहा कि मैंने इस म्यूज़िकल वीडियो के लिए पिछले महीने पेरिस में शूट किया।
''अब वो दो KHAN, कुमार, रोशन, देवगन को ठगना बाकी है....''
जब मैं इनके टच में आई तो उस समय मैं न्यूयॉर्क में थी। ये वाकई में मेरे लिए काफी नया था। मैंने ऐसा महसूस किया कि ये मेरे साथ कोई एक्सपेरिमेंट हो रहा है। लेकिन ये ऐसा अनुभव रहा जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।


Click it and Unblock the Notifications













