..................... रीना रॉय से क्यों मिलती हैं सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल! फाइनली एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब | Reena Roy finally breaks silence on her uncanny resemblance with Sonakshi Sinha - Hindi Filmibeat

रीना रॉय से क्यों मिलती है सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल! फाइनली एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब

reena-roy-finally-breaks-silence-on-her-uncanny-resemblance-with-sonakshi-sinha

Reena Roy on Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जबसे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, समय समय पर यह बात होती रही है कि उनकी शक्ल पुराने जमाने की हीरोइन रीना रॉय ने काफी ज्यादा मिलती है। इस वजह से कई तरह के अजीबोगरीब सवाल भी उठते रहे हैं। इस पर काफी विवाद भी हो चुका है, जब सोनाक्षी से इस पर किसी ने सवाल कर दिया था।

1970 के दशक में रीना रॉय एक स्टार थीं। खास बात है कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। एक समय पर दोनों के अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में थीं। लेकिन पिछले कुछ दशकों से अभिनेत्री लाइमलाइट से दूर हैं। क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी करने के बाद वह पाकिस्तान चली गईं और फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, जब रीना रॉय से सोनाक्षी सिन्हा की समानता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "यह जिंदगी का इत्तेफाक है। उदाहरण के लिए, जीतू जी (एक्टर जीतेंद्र) की मम्मी और मेरी मम्मी देखने में एकदम जुड़वां बहनें लगती थीं।"

बहरहाल, शत्रुघ्न सिन्हा के memoir में फिल्म निर्माता पहलाज निहालिनी ने खुलासा किया था कि रीना और शत्रुघ्न सिन्हा भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। रीना ने सिन्हा को अल्टीमेटम दिया था कि वह अपना मन बना लें और उससे शादी कर लें नहीं तो वह आठ दिनों में किसी और से शादी कर लेगी। उस समय शत्रुघ्न की पूनम से शादी हो चुकी थी।

फिल्म निर्माता ने खुलासा किया था कि 'हथकड़ी' के बाद वह अपनी अगली फिल्म में रीना, शत्रुघ्न और संजीव कुमार को लेना चाहते थे। लेकिन रीना ने उनके ऑफर को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि वह फिल्म तभी करेगीं जब शत्रुघ्न सिन्हा अपना मन बना लेंगे। जब पहलाज ने शत्रुघ्न को ये बात बताई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रीना को फोन किया और एक बच्चे की तरह रोने लगे.. क्योंकि वह उसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे।

बाद में रीना ने मोहसिन खान से शादी कर ली और फिर फिल्मों से ब्रेक लेकर पाकिस्तान चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X