आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा की ओटीटी और टीवी रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #RediscoveringLSC

By Filmibeat Desk
rediscoveringlsc-trends-on-social-media-after-ott-and-tv-release-of-aamir-khan-laal-singh-chddha

Laal Singh Chaddha: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने करियर में हमेशा दर्शकों के लिए कुछ बेहतरीन कंटेंट लेकर सामने आए हैं। यही वजह है कि दर्शकों को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। 2022 में आमिर ने 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्म दी है। जिसने विवादों की वजह से भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखाया हो.. लेकिन अपने ओटीटी रिलीज और हाल ही में वर्ल्ड टेलीविजन रिलीज के बाद लोगों का दोगुना प्यार हासिल किया है।

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस ने ओटीटी और छोटे पर्दे पर बहुत प्यार दिया है। इसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर फिल्म को इस समय #RediscoveringLSC के साथ ट्रेंड किया जा रहा है।

कुछ यूजर्स ने लाल सिंह चड्ढा को 'देश की बेस्ट फिल्मों में से एक' बताया, तो वहीं कुछ ने ओटीटी और टेलीविजन पर अपने घरों में आराम से देखने के दौरान इसे सूदिंग और सेटिस्फाइंग इफेक्ट वाली फिल्म कहा।

'लाल सिंह चड्ढा' को भारतीय दर्शकों के बीच कई नए प्रशंसक भी मिले, जो सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने से चूक गए। वैसे ये कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि आमिर खान हमेशा अपनी फिल्मों के साथ भावनाओं को गहराई से छूने में कामयाब रहे हैं, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ी हुई हैं।

नेटफ्लिक्स पर रही हिट

इन प्रतिक्रियाओं को देखते हुए, यह कहना सही होगा कि दर्शकों को आमिर खान की लाला सिंह चड्ढा से एक बार फिर से प्यार हो गया है। बता दें, नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' को करीब 6.63 मिलियन घंटे तक देखा गया और सोशल मीडिया पर इसे यूजर्स काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ओटीटी पर रिलीज किये जाने वाले हफ्ते में फिल्म नेटफ्लिक्स पर इंडिया में नंबर 1 पर रही और ग्लोबल लेवल पर दूसरे नंबर पर..

आमिर खान ने लिया ब्रेक

बीते दिन आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान कहा कि वो कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म चैंपियंस से भी बतौर एक्टर अपना नाम अलग कर लिया है.. और अब उस फिल्म से सिर्फ निर्माता के तौर पर जुड़े हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X