Viral Girl- नेताओं से ज्यादा पोलिंग अधिकारी की हो रही चर्चा, सास ने बोला इसलिए पहना था ये लाल सूट...

Red Suit Polling Officer: लोकसभा चुनाव का इंतजार तो हर एक को ही रहता है। गांव, कस्वे और शहरी लोग मिलकर मतदान करते हैं। इस खास मौके पर वोटिंग अधिकारी खास निगरानी भी रखते हैं, लेकिन फिलहाल तो कुछ ऐसा हुआ है कि वोटिंग अधिकारी पर सभी की नजरें टिक गई हैं। जहां पिछले लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी वाली महिला जमकर वायरल हुई थी। वहीं इस बार लाल सूट वाली वोटिंग अधिकारी सुर्खियों में आ गई हैं।
सज संवरकर पहुंची ड्यूटी पर
जी हां, साल 2019 के चुनाव में पीली साड़ी पहन चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी की चर्चाएं लोगों की जुबान से गई नहीं थीं कि इस बार साल 2024 के लोकसभा चुनाव में लाल सूट वाली चुनाव अधिकारी सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। शिखा चौहान के नाम की वोटिंग अधिकारी लाल चटक सूट के साथ ही मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र डाले नजर आ रही हैं। बता दें कि इनकी ड्यूटी लखनऊ के चारबाग में लगी है।
बैंक में काम करती हैं शिखा
शिखा चौहान इंटरव्यू में बताती हैं कि वह इकलौती महिला हैं जो चुनाव ड्यूटी में काम कर रही हैं। शिखा बताती हैं कि वह बैंक ऑफ इंडिया के केसरबाग ब्रांच में काम करती हैं। शिखा कहती हैं कि वह कई बार चर्चाओं में आ चुकी हैं, लेकिन तस्वीर के साथ वह पहली बार सुर्खियों में आई हैं। शिखा बैंक की ट्रेड यूनियन की सदस्य हैं। वह अपनी बात को रखने के लिए धरना प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। इसके बाद वह जंतर मंतर पर भी भाषण की वजह से चर्चाओं में आई थीं, लेकिन इस बार वह अपनी ड्रेस को लेकर हेडलाइन बन गई हैं।
क्यों पहना है चटक मटक रंग
शिखा बताती हैं कि हाल ही में उनकी शादी हुई है। इसीलिए मुझे चूड़ा पहनना पड़ता है और उनकी सास ने लाल रंग पहनने के लिए कहा है इसलिए मैं लाल सूट, चूड़ा में नजर आ रही हूं। सास की पसंद का सूट पहना था इसीलिए लोगों ने खूब तारीफ की और मेरी तस्वीरें भी खिचीं।


Click it and Unblock the Notifications











