Red Sea Film Festival- सैफ, करीना और प्रियंका चोपड़ा के किलर लुक्स ने ढाया कहर!

priyanka chopra, kareena kapoor khan

इस वक्त जेद्दाह में हो रहे रेड सी फिल्म फेस्टिवल की धूम है और इंड्स्ट्री के सितारे भी वहां पहुंचे हैं। सभी जानते हैं कि भारतीय फिल्म स्टार्स के चाहने वालों की संख्या विदेश में भी काफी ज्यादा है। गुरुवार को हमने देखा कि इस लिस्ट में शाहरुख खान, काजोल, एआर रहमान जैसे सितारे इस फेस्टिवल का हिस्सा बने लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं वो आपको खुश करने के लिए काफी हैं। इस वक्त अभिनेत्री करीना कपूर खान, सैफ अली खान, और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है और उनकी तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

इन सितारों ने अपना ऐसा जलवा दिखाया है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ''मुझे यहां बुलाने के लिए आपका शुक्रिया रेड सी फिल्म फेस्टिवल।'' इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर का हार्ट इमोजी भी साझा किया है जो कि चर्चा में है।

उनकी ड्रेस की बात करें तो उन्होने इस दौरान पीली रंग ड्रेस पहन रखी थी जो कि शानदार लग रही है। इसके अलावा नवाब जोड़े ने भी अपनी मौजूदगी यहां दर्ज करवाई।

जी हां, सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी काफी अच्छे लग रहे थे। करीना कपूर खान ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं और उन्होने लिखा है, ''शानदार शाम के लिए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुक्रिया।''

करीना सैफ का लुक काफी क्लासी लग रहा था और दोनों सितारे बाहों में बाहें डाले इस फेस्टिवल पर पहुंचे थे। इसके अलावा भी कई बॉलीवुड सितारे इस फेस्टिवल में शामिल हुए हैं और लगातार उनके लुक्स सामने आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X