'बेबीडॉल' से 'साड़ी वाली गर्ल' बनीं सन्नी लियोन..ढायेंगी कयामत..
इस एलबम के बारे में बात करते हुए सन्नी लियोन ने कहा कि "साड़ी में मेरा यह पहला पंजाबी गीत है और इसका नाम 'साड़ी वाली गर्ल' है। गिरीक अमन एक लाजवाब गायक हैं और आपको वीडियो पसंद आएगी क्योंकि यह दुबई में फिल्माई गई है। यह खूबसूरत और मोहक है।"
गिरीक का कहना है कि यह गीत उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा, "यह गीत मेरी सपनों की रानी का बखान करता है और इसमें सन्नी लियोन से बेहतर कौन दिखती। वह बहुत आकर्षक हैं और इसमें उनके साथ काम करना एक सुखद अनुभव है।" गीत सभी संगीत प्लेटफॉर्म पर तीन जून को रिलीज होगा।
मालूम हो कि सन्नी एक बेहतरीन डांसर हैं इस बात से कोई इंकार नहीं करता है लेकिन किसी एलबम सांग में वो पहली बार एक्टिंग करती नजर आयेंगी और वो यह सब करते हुए कैसे लगेंगी इस बारे में जानने के लिए उनके फैंस बुरी तरह से बेताब हैं इसलिए वो सभी तीन जून का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












