जी क्यू के कवर पेज पर नजर आएंगी करीना
सफलता के शिखर पर बैठी करीना कपूर ने जी क्यू पत्रिका के कवर पेज पर आकर इतिहास रच दिया है क्योंकि इस पत्रिका के कवर पेज पर आनेवाली करीना पहली भारतीय नायिका हैं। लाल सैटिन गाउन में निखरी लाल गालोंवाली करीना विदेशी जी क्यू पत्रिका के जनवरी माह की ब्यूटी आइकन के रूप में कवर पेज पर नज़र आ रही हैं।
गौरतलब है कि इस पत्रिका के कवर पेज की शोभा कमोबेश हर हॉलीवुड नायिका बन चुकी है। फिलहाल अब बारी है करीना की। वैसे फैशनेबल और परंपरागत कपडों में सदैव हसीन लगनेवाली करीना के बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काफी प्रशंसक हैं मगर इस कवर पेज पर आने के बाद यदि कहीं उनके प्रशंसकों की लिस्ट में इज़ाफा हो जाए तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी।
फिलहाल हम यही कह सकते हैं कि साल के पहले महीने में करीना का कवर पेज पर आना उनकी सफलता का सूचक है। अब देखना यह है कि अपनी आनेवाली फिल्मों के ज़रिए वह अपने भाग्य को कितना और चमकाती हैं? हमारी तरफ से तो हम यही कहेंगे ऑल द बेस्ट करीना।


Click it and Unblock the Notifications











