Red FM लेकर आया साउथ साइड स्टोरी सीजन 5, मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

South Side Story Season 5: साउथ साइड स्टोरी के चार सीज़न की जबरदस्त सफलता के बाद, 93.5 रेड एफएम मुंबई और दिल्ली में साउथ साइड स्टोरी सीज़न 5 लेकर आ रहा है, जो एक बड़ी सफलता साबित हुई है। यह लोकप्रिय इवेंट मुंबई में 5 सितंबर को रिचर्डसन एंड क्रुडास, बाइकुला में और 16 सितंबर को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था और इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
साउथ साइड स्टोरी सीज़न 5 के लोकप्रिय कार्यक्रम में अट्टम कलासमिति के द थेइक्किनकाडु बैंड, मालविका सुंदर, सीन रोल्डन एंड फ्रेंड्स, अरिवु, अगम, थाईक्कुडम ब्रिज, नीरज माधव, हनुमानकाइंड, सीथारा के प्रोजेक्ट मालाबारिकस, ऑल ओके और थिरुमाली द्वारा विशेष प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से संगीत और संस्कृति पर आधारित था।
कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, रेड एफएम और मैजिक एफएम की निदेशक और सीओओ, निशा नारायणन ने कहा, "क्षेत्रीय संगीत क्षेत्र में विविधता लाने की हमारी दृष्टि को साउथ साइड स्टोरी में उचित रूप से ट्रांसलेट किया गया है। मुंबई और दिल्ली में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स इसे प्रूफ भी करता है।"
साउथ इंडिया को महानगरों तक लाने के हमारे विनम्र प्रयास का जश्न मनाया जा रहा है। हमें अपने दर्शकों की भारी उपस्थिति देखकर खुशी हुई कि मूसलाधार बारिश भी त्योहारी सीजन की भावना को कम नहीं कर पाई। पारंपरिक दक्षिण भारतीय आउटफिट्स पहनकर इसमें शामिल हुए लोग इसे जमकर सेलिब्रेट करते दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications
