PICS: रेड चिलीज ने दिया शाहरूख खान को बेस्ट B'day गिफ्ट

बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान को अब तक कितने ही लोगों ने लाखों करोड़ों गिफ्ट दिया होगा। जिनमें से कुछ लोगों ने दिल से, तो कुछ ने मंहगे से मंहगा गिफ्ट दिया है। लेकिन रेड चिलीज की इस सरप्राइज के सामने सब कुछ फेल.. जी हां, यह देखकर आप भी कहेंगे कि शाहरूख के अलावा बॉलीवुड का बादशाह खान और कोई हो ही नहीं सकता।

shahrukh khan

रेड चिलीज वीएफएक्स ने 'हैप्पी न्यू ईयर' स्टार शाहरूख को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। यह दुनिया का पहला थ्री-डी प्रिंटेड मॉडल है, जिसमें शाहरूख अपने स्पेशल रोमांटिक अंदाज में बांहे फैलाए दिख रहे हैं। सिल्वर कलर का यह मॉडल अद्भुत है।

शाहरूख खान भी इस स्पेशल गिफ्ट से बहुत खुश हैं। गिफ्ट पाकर शाहरूख के ट्विटर पर अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट किया है कि, यह दुनिया का पहला लाइफ साइज थ्री-डी प्रिंटेड मॉडल है, जो कि रेड चिलीज वीएफएक्स द्वारा दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी का उम्दा उदाहरण है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत समझता हूं।

आगे किंग खान ने लिखा है कि, मैं इसे अपने बच्चों को दिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं। इसमें मुझसे जुड़ी एक एक डिटेल पर ध्यान दिया गया है। शाहरूख ने मॉडल के साथ उसी रोमांटिक पोज में एक तस्वीर भी डाली है। बहरहाल, मानना पड़ेगा शाहरूख, कि इस दुनिया में आपको चाहने वालों की और आपको अथाह प्यार करने वालों की कोई कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X