'रेड अलर्ट.. " में नक्सलियों की असल आवाज है : महादेवन

देखें :रेड अलर्ट...की तस्वीरें
निर्देशक महादेवन ने कहा, "संभवत: हिन्दी सिनेमा में यह पहली बार होगा जब फिल्म में मनगढ़ंत संवादों की जगह वास्तविक संवाद का प्रयोग किया जाएगा। हमने इस पर काफी शोध किया है। मैं और अरुणा राजे ने इंटरनेट से नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के साक्षात्कारों को इक्कठा किया। उनके संवादों का अक्षरश: प्रयोग किया गया है।" गौरतलब है कि यह फिल्म एक किसान के जीवन पर आधारित है जिसे अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। इसके लिए वह एक मेस शुरू करता है लेकिन वह महसूस करता है कि यहां जो लोग खाने आते हैं वे नक्सली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











