ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- बंपर ओपनिंग के लिए आमिर खान ने लिया ये फैसला- जबरदस्त
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पहले 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के टीजर और पोस्टर्स में रिलीज डेट बदलकर 8 नवंबर कर दिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज डेट में बदलाव आमिर खान के कहने पर किया गया ।
बॉक्स ऑफिस के लिए मुझे अलग तरह की फिल्में करनी होगी- नवाजुद्दीन सिद्दिकी
दरअसल, 7 नवंबर को दिवाली है। लिहाजा, काफी कम लोग ही परिवार और त्योहार छोड़कर सिनेमाघर आएंगे। जिससे फिल्म को धीमी ओपनिंग मिलती। लेकिन वहीं, 8 नवंबर को नेशनल हॉलीडे है। कोई शक नहीं दिवाली के एक दिन बाद दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघर की ओर रुख करेंगे और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बंपर ओपनिंग देगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो आमिर बॉक्स ऑफिस गणित भली भांति समझते हैं। इसीलिए फिल्म को दिवाली के अगले ही दिन रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को चार दिनों लंबा वीकेंड भी मिल रहा है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ओपनिंग के मामले में बाहुबली 2 को पीछे छोड़ सकती है। यानि की आमिर खान की पहली फिल्म जो 40 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी। कोई शक नहीं कि आमिर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications