तो इस वजह से शाहरुख के बर्थडे पर नहीं रिलीज़ हुआ 'रईस' का ट्रेलर!
शाहरुख खान की फिल्म रईस का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर रिलीज़ नहीं किया गया। ट्रेलर रिलीज़ न करने के पीछे क्या कारण है..आइए जानते हैं।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। खबर थी कि इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहरुख के जन्मदिन पर रईस का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया गया। जिसके बाद सबके मन में सवाल है कि ऐसा क्यों नहीं हुआ।

तो चलिए हम बताते हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल और अामिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ है। अभी दोनों ट्रेलर को रिलीज़ हुए ज्यादा दिन नहीं हुए इसलिए शाहरख अभी रईस का ट्रेलर रिलीज़ नहीं करना चाहते।
..तो 'रईस' में ऐसा रोल निभाएंगे शाहरुख खान..डायरेक्टर ने किया खुलासा!
दूसरा कारण है उरी हमले का विवाद। अभी तक ये विवाद सुर्खियों से दूर नहीं हुआ है। और फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी हैं। तो अभी इस ट्रेलर को रिलीज़ किया जाता तो विवाद होने की संभावना है। बस यही कारण है कि फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज़ नहीं किया गया।
आपको बता दें कि शाहरुख और माहिरा की ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म ऋतिक रोशन की काबिल को क्लैश करेगी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हिट होने का पूरा पूरा अनुमान लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications