इसलिए दीपिका की पार्टी में नहीं पहुंचे भंसाली-शाहिद कपूर..अफवाहों पर लग गया विराम

By Shweta

Recommended Video

Shahid Kapoor was Missing from Deepika Padukone's Party; Here's Why | FilmiBeat

शनिवार को दीपिका पादुकोण ने एक शानदार पार्टी दी और इसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए लेकिन पद्मावती डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहिद कपूर इस पार्टी में नहीं शामिल हो पाए। इसे लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं लेकिन अब इसका खुलासा हुआ कि आखिर भंसाली और शाहिद क्यों इस पार्टी में शामिल नहीं हुए।

असल में पद्मावती की शूटिंग खत्म हो गई है और अब फिल्म की एडिटिंग का काम चल रहा है, जिसमें इन दिनों भंसाली काफी व्यस्त हैं। तो वहीं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार, पद्मावती की 3D ट्रेलर लॉन्च में भी संजय लीला भंसाली ने दीपिका को इस इवेंट में जाने के लिए कहा था। वो उस दिन पद्मावती के लिए पैच वर्क का काम खत्म कर रही थीं लेकिन वो इवेंट में शामिल होने के बाद वापस शूट पर आ गईं। तीन फिल्मों में भंसाली के साथ काम करने के बाद उन्हें पता है कि संजय लीसा भंसाली का काम करने का तरीका कैसा है।

reason-why-sanjay-leela-bhansali-shahid-kapoor-could-not-attend-deepika-padukone-party

फिल्ममेकर्स इस बात को लेकर बिल्कुल क्लियर हैं कि फिल्म को एक साथ तीनों स्टार्स नहीं प्रमोट करेंगे। ये उनकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है। प्रमोशन का सारा प्लान रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी दे दिया गया है और उन्हें पता है कि कब और कहां फिल्म के प्रमोशन के लिए जाना है।

पद्मावती से जुड़े गॉसिप में एक खबर ये भी आई थी कि रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से काफी नाराज हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को साथ में फ्लर्ट करते देख ये भी साफ हो गया है कि उनकी दोस्ती आज भी कायम है।

संजय लीला भंसाली से जुड़े एक सूत्र के अनुसार "ये सभी जानते हैं कि संजय लीला भंसाली कितने बड़े फिल्ममेकर हैं और SLB कितना मजबूत प्रोड्क्शन हाउस है। सभी बड़े स्टार्स उनके साथ काम करना चाहते हैं और उनकी इज्जत करते हैं। संजय लीला भंसाली ने खुद फैसला किया है कि कौन कब पद्मावती से जुड़े कौन से इवेंट में शामिल होगा। फिल्म के तीनों ही स्टार्स काफी ईमानदार हैं और वो अपने डायरेक्टर के अनुरोध को मानते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X