इसलिए सलमान खान ने बदला अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का नाम, क्या इसलिए प्रोड्यूसर साजिद ने छोड़ी फिल्म?

सलमान खान अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग का अगला शेड्यूल हैदराबाद में शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग से पहले ही ये फिल्म काफी विवादों से घिर चुकी हैं और बहुत सारे लोग फिल्म से बाहर और फिल्म के अंदर हो चुके हैं। अब फिल्म से इसका टाईटल ही बाहर होने जा रहा है।

Recommended Video

Salman Khan की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali का बदला टाइटल, जानिए फिल्म का नाम|FilmiBeat

रिपोर्ट्स की मानें तो कभी ईद कभी दिवाली का टाईटल अब बदलकर भाईजान होने जा रहा है। सलमान खान काफी समय से फिल्म का टाईटल बदलने पर ज़ोर डाल रहे थे और अब फिल्म का टाईटल बदल चुका है। सलमान खान इसे भाईजान रखना क्यों चाहते हैं, इसके पीछे भी दिलचस्प कारण है।

reason-why-salman-khan-changed-kabhi-eid-kabhi-diwali-title-to-bhaijaan-did-sajid-quit-for-the-sames

गौरतलब है कि सलमान खान को पूरा देश प्यार से भाईजान बुलाता है और सलमान खान को लगता है कि ये नाम फिल्म के लिए ब्रांड की तरह काम करेगा। बस इसलिए सलमान खान इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान करने के पीछे पड़े हुए थे।

इसलिए साजिद ने छोड़ा साथ?

इसलिए साजिद ने छोड़ा साथ?

सलमान खान की ये फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे उनके बेस्ट फ्रेंड साजिद नाडियाडवाला। सलमान को ये फिल्म इतनी जल्दी बनानी थी कि साजिद ने किक 2 पर काम छोड़कर कभी ईद कभी दिवाली पर काम करना शुरू कर दिया। लेकिन फिर अचानक साजिद नाडियाडवाला ने ये फिल्म छोड़ दिया और इसका कारण क्रिएटिव मतभेद बताए। साजिद के समय पर भी सलमान, इस फिल्म का नाम भाईजान रखना चाहते थे लेकिन साजिद कभी ईद कभी दिवाली पर ही टिके रहना चाहते थे।

विरोधों से डर गए सलमान?

विरोधों से डर गए सलमान?

गौरतलब है कि आजकल हर फिल्म धर्म के चक्कर में किसी ना किसी से विरोध का सामना करती ही है। हाल ही में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा के नाम पर विरोध हुआ तो सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर भी काफी विरोध हुआ था। बजरंगी के साथ भाईजान शब्द को रखना, लोगों के हलक में अटक गया था। इसलिए अब दिवाली के साथ ईद मनाने को लेकर सलमान खान शायद असमंजस में थे और वो फिल्म को लेकर कोई भी और निगेटिव पब्लिसिटी नहीं चाहते थे।

भूल गए राधे का हाल?

भूल गए राधे का हाल?

हालांकि, लगता है कि अपनी फिल्म का नाम भाईजान रखने से पहले, सलमान खान अपनी पिछली फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का हाल भूल गए। सलमान खान की इस फिल्म को लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया था। राधे, सलमान खान की ऐसी फिल्म है जिसे लोग भूल जाना पसंद करेंगे। वहीं इस फिल्म में सलमान खान को दिशा पाटनी के साथ रोमांस करने के लिए भी ट्रोल किया गया।

कौन अंदर कौन बाहर

कौन अंदर कौन बाहर

सलमान खान की ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट को लेकर काफी मनमुटाव के बीच घिर चुकी है और फिल्म की शूटिंग रूक चुकी थी।इस फिल्म की स्टारकास्ट थी - सलमान खान, पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा, ज़हीर इक़बाल और शहनाज़ गिल। लेकिन अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा ने ये फिल्म छोड़ दी। आयुष ने ऐसा करने से पहले सलमान खान की इजाज़त ली और बताया कि उनके, फिल्म के डायरेक्टर फरहाद के साथ काफी मतभेद हो रहे हैं। आयुष को फिल्म में और डायलॉग्स चाहिए थे।

ज़हीर इक़बाल ने छोड़ी फिल्म

ज़हीर इक़बाल ने छोड़ी फिल्म

आयुष शर्मा के बाद फिल्म के दूसरे हीरो ज़हीर इक़बाल ने भी फिल्म छोड़ दी। आयुष और ज़हीर को फिल्म में पंजाबी एक्टर जस्सी गिल और टीवी के युवा सुपरस्टार सिद्धार्थ निगम ने रिप्लेस किया है। फिल्म की हीरोइन हैं पूजा हेगड़े और शहनाज़ गिल। शहनाज़ फिल्म में जस्सी से रोमांस करेंगी वहीं सिद्धार्थ के अपोज़िट फिल्म में तीसरी हीरोइन अभी फाइनल नहीं की गई है।

क्या है कहानी

क्या है कहानी

कभी ईद कभी दिवाली की कहानी तीन भाईयों की है और इन तीन भाईयों के मुखिया हैं सलमान खान। ठीक वैसे ही जैसे सलमान खान का अपना परिवार है। फिल्म में कॉमेडी का काफी सारा फ्लेवर होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ भी सलमान खान के क्रिएटिव मतभेद हो चुके हैं।ये मतभेद इतने बढ़ चुके हैं कि अब फरहाद सामजी नहीं बल्कि सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली को डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन ये केवल ghost direction होगा क्योंकि फिल्म से जुड़ी कोई निगेटिव पब्लिसिटी अब सलमान खान नहीं चाहते हैं।

पुरानी फिल्मों की वजह से मतभेद

पुरानी फिल्मों की वजह से मतभेद

फरहाद सामजी की पिछली फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है और यही कारण है कि फिल्म की टीम अब फरहाद पर फिल्म को लेकर ज़्यादा भरोसा नहीं कर पा रही है। ऐसे में सलमान अब फिल्म को असिस्टेंट डायरेक्टर्स की मदद से Ghost Direct कर रहे हैं और फरहाद से केवल फिल्म पर Inputs लिए जा रहे हैं।साजिद नाडियाडवाला को पहले ही ये फिल्म कमज़ोर लग रही थी और इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे ले लिए थे। हालांकि, फरहाद की लिखी हुई फिल्म भूल भुलैया 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X