1:03 बजे ही क्यों रिलीज किया जा रहा पद्मावती का ट्रेलर..जानिए DETAILS

By Shweta

Recommended Video

Padmavati Real Life History and Facts | रानी पद्मावती की असल कहानी हिंदी में | FilmiBeat

आज सुबह-सुबह जब इस बात की घोषणा की गई कि आज 1:03 मिनट पर पद्मवाती के ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा।फैन्स की एक्साइटमेंट देखने लायक है। सभी ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हम आपके लिए एक दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं।

क्या आपने ये सोचा है कि आखिर ट्रेलर को 1:03 बजे ही क्यों लॉन्च किया जा रहा है। इसके पीछे का दिलचस्प कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अगर आप 1:03 बजे को 24 घंटे के फॉरमेट में देखें तो आप पाएंगे कि यह 13:03 है।

reason-why-padmavati-trailer-will-be-launched-at-1-03-pm

दिलचस्प बात ये है कि महाराजा रावल रतन सिंह (शाहिद कपूर का किरदार) और अल्लाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह का किरदार) ने युद्ध 1303 AD में शुरू किया था इसलिए संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का ट्रेलर 1:03 में लॉन्च करने का फैसला किया है।

संजय लीला भंसाली काफी क्रिएटिव डायरेक्टर में माने जाते हैं।उन्होंने काफी सोच समझकर ट्रेलर लॉन्च करने का समय भी चुना है।फिल्म के अब तक के आए पोस्टर्स लोगों को काफी पसंद भी आए हैं।खासकर रणवीर सिंह का लुक देखने के बाद दर्शक बेसब्री से 1 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं तो शाहिद कपूर रावल रतन सिंह का और रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X