तो क्या अक्षय कुमार भी इत्तेफाक में हो सकते हैं खूनी..खुद किया खुलासा!
इत्तेफाक इस सप्ताह 3 नवंबर को रिलीज होगी। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म होने के कारण लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का प्रोड्यूसर होने के कारण शाहरुख खान और करण जौहर बार-बार दर्शकों से अपील कर रहे हैं कि कोई भी स्पॉयलर लीक ना करें।
शाहरुख खान और करण जौहर का साथ देते हुए अब अक्षय कुमार ने लोगों से गुजारिश की है कोई भी फिल्म का स्पॉयलर ना लीक करे क्योंकि यह एक थ्रिलर फिल्म है और स्पॉयलर लीक हो जाने के बाद फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो जाएगा।
Thanks a ton @akshaykumar for doing this! For requesting everyone to NOT reveal the spoilers!!! Thank you my friend....#IttefaqThisFriday pic.twitter.com/ryNCS8JBnQ
— Karan Johar (@karanjohar) October 31, 2017
लेकिन इससे भी मजेदार बात ये है कि फिल्म में मर्डर करने वालों में अभी तक हर किसी को सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वो लीड रोल में हैं लेकिन अब अक्षय कुमार ने खुद इस वीडियो में कहा है कि हो सकता है फिल्म में वो खूनी निकले।
अब ये तो आपको भी फिल्म देखने के बाद पता चलेगा कि आखिर फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या बदलाव किया है और यह कितनी दिलचस्प फिल्म है। आपको बता दें कि यह राजेश खन्ना की फिल्म इत्तेफाक की रीमेक है जिसके क्लाइमैक्स को बदल दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











