..................... Reason why Abhishek Bachchan opted out of JP Dutta’s Paltan - Hindi Filmibeat

तो इसलिए अभिषेक बच्चन ने छोड़ी थी पलटन..अब आया असली कारण सामने

By Shweta

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है जब अभिषेक बच्चन ने पलटन की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले फिल्म के लिए मना कर सबको चौंका दिया। खासकर इसलिए क्योंकि सभी जानते हैं कि अभिषेक बच्चन जेपी दत्ता को खासकर बहुत ज्यादा मानते हैं।ऐसी खबरें आईं कि अभिषेक बच्चन ने खुद जेपी दत्ता को मना ना कर अमिताभ बच्चन को कहा कि वो जेपी दत्ता को बोल दें।

इसकी वजह साफ नहीं हो पाई थी और ना ही अभिषेक बच्चन ने इस मामले में कोई बात की। लेकिन अब एक बॉलीवुड साइट की मानें तो अभिषेक बच्चन ने क्यों इस फिल्म को करने से इंकार किया इसकी वजह साफ हो गई है।

reason-why-abhishek-bachchan-opted-out-of-jp-dutta-s-paltan

जी हां असल में फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ सोनू सूद भी हैं और जब अभिषेक बच्चन को पता चला कि सोनू सूद की स्क्रीन टाइमिंग उनसे अधिक है तो उन्होंने जेपी दत्ता से बात की लेकिन जेपी दत्ता उन्हें कन्विन्स नहीं कर पाए कि क्यों उनका स्कीन टाइम कम रखा गया है।

इसके बाद अभिषेक बच्चन ने फिल्म छोड़ देने में भलाई समझी क्योंकि वो एक दमदार फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी करना चाहते हैं जिसमें उनका सबसे मजबूत किरदार हो। अभिषेक बच्चन कुछ और प्रोजेक्ट को जल्द ही फाइनल कर शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं तो वहीं पलटन में उनकी जगह हर्षवर्धन राणे को लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X