पाकिस्तान में Pk हुई सुपरहिट, कारण...

आमिर खान की फिल्म 'पीके' भले ही कंट्रोवर्सी का शिकार बन रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। लिहाजा, सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पीके सुपरहिट साबित हो रही है। पाक में दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी सराहा जा रहा है।

aamir khan

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके ने सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जबकि पड़ोसी मुल्क से 15 करोड़ तक की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें, समीक्षकों की ओर से पीके को काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। किसी को फिल्म की सैकेंड हाफ बोरिंग लगी थी, तो किसी ने फिल्म का कांस्पेट परेश रावल की फिल्म ओह माई गॉड से प्रेरित बताई। लेकिन जहां बात आती है बॉक्स ऑफिस की, तो फिल्म ने अंधाधुंध कमाई की है।

पाकिस्तान के डिस्ट्रिब्यूटर कल्ब प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर हसन रिजवी का कहना है कि, पाक में फिल्म हिट होने की वजह राजकुमार हिरानी और आमिर खान हैं। दर्शकों को इनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। हसन के अनुसार, पाक में फिल्म को काफी सकारात्मकता के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी दर्शकों को आमिर का एलियन किरदार काफी भा रहा है। साथ ही दर्शकों को फिल्म का मैसेज भी काफी पसंद आया है। लोगों के अनुसार, फिल्म में दिखाई गई बातें भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगह लागू होती है।

बहरहाल, पाकिस्तान में फिल्म की सफलता का थोड़ा बहुत कारण भारत में उठती कंट्रोवर्सी भी मानी जा सकती है। क्योंकि भारत में पीके पर आरोप लग रहा है कि फिल्म हिंदूओं की आस्था को चोट पहुंचाती है। इतना ही नहीं, फिल्म के खिलाफ कई संगठनों की ओर से देश भर में विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। ऐसे में पड़ोसी मुल्क के लोगों में फिल्म को लेकर थोड़ी उत्सुकता तो जरूर जगी होगी। जो उन्हें सिनेमाघरों तक खींच ले गया।

आपको बता दें, व्लर्डवाइड पीके ने अभी तक 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जबकि फिल्म अभी भी कई सिनेमाघरों में दौड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X