Reason: क्यों लोगों के लिए हैं सलमान खान इतने खास!
[गपशप] सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो आम लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान को लेकर भारत में लोग काफी पॉजिसिव हैं। लेकिन इसके पीछे भी वजह है और वह वजह इतनी ठोस है कि उसके सामने सलमान के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में अनंतनाग के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक परिवार ने कहा है कि सलमान ने उनकी जिंदगी बदल दी है। बता दें, सलमान फिलहाल फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हुए हैं। यहां 40 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होनी है।
75 वर्ष की जैयना बेगम की मुलाकात सलमान से उस वक्त हुई थी, जब सलमान पहलगाम में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जैयना अपनी 40 साल विधवा बेटी और उनके चार बच्चों के साथ रहती हैं। जैयना सलमान को मसीहा बताती हैं।
गर्लफ्रैंड नहीं..अब मिलिए सलमान खान के न्यू BFF से!
उन्होंने बताया कि, सलमान को जैसे ही बात पता चली उन्होंने जैयना के सबसे बड़े नाती को, जो कि 18 साल का है, उसे फिल्म की सेट पर काम दिला दिया। ताकि वह परिवार के लिए कुछ पैसे कमा पाए।
सेट पर मौजूद सूत्र के मुताबिक, सलमान के जैयना बेगम से कहा कि, जब तक कश्मीर में शूटिंग चलती है, वह वहां काम कर सकता है। वहीं, उसके बाद भी वह सलमान के साथ मुंबई आकर उनके साथ काम कर सकता है। सलमान ने उन्हें दिलासा दिलाया कि कभी भी उनके परिवार को अब कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हम्मम..यह हुई न रियल 'बिंग ह्यूमन' वाली बात..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


