Fardeen Khan इसलिए दे रहे हैं नताशा को तलाक? फैमिली फ्रेंड ने बड़े राज से उठाया पर्दा!

18 साल पहले शादी के बंधन में बंधे फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि फरदीन खान अपनी पत्नी से फाइनली तलाक ले रहे हैं और इसके बाद लोग काफी चौंक गए थे।
अब एक मीडिया रिपोर्ट में कुछ ऐसा सामने आया है जिसमें पता चला है कि दोनों कि बीच किस बात का झगड़ा है और दोनों क्यों साथ नहीं रहते हैं। जूम की माने तो उन्होने पारिवारिक मित्र से बात की है जिसने खुलासा करते हुए कई बातें बताई हैं।
इस मित्र का कहना है कि, फरदीन खान या नताशा किसी की तरफ से अभी तक तलाक की अर्जी नहीं दी है। पता ये भी चला कि अप्रैल 2009 में फ़िरोज़ खान के निधन के तुरंत बाद दोनों को पहली बार मनमुटाव शुरु हुआ था।
क्यों हुआ दोनों के बीच विवाद?
फरदीन खान के इस परिवारिक मित्र का कहना था कि, नताशा चाहती थीं कि उनके बच्चे दुबई में अपनी पढ़ाई करें और जबकि अभिनेता चाहते थे कि वे मुंबई में पढ़ाई करें। हालाँकि, दोस्त ने खुलासा किया कि फरदीन और नताशा के बीच बातचीत चल रही है और उनकी बातचीत ज्यादातर उनके बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है।
कथित तौर पर, वे एक साल से अधिक समय से अलग रह रहे हैं। नताशा बच्चों के साथ लंदन में हैं जबकि फरदीन मुंबई में हैं। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों के बीच बातें सामान्य होती हैं या फिर तलाक हो जाता है।
वर्कफ्रंट पर फरदीन खान बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाले हैं और इसको लेकर वो लगातार तैयारी कर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। अभिनेता ने लंबे समय से कोई फिल्म नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











